वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन 93 रनों से जीता

पटना : वीकेएस स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में एकेडमी के मैदान खेमानिचक स्तिथ कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम में वीर कुंवर सिंह अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा मुक़ाबला आज गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन और  अंशुल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । जिसमे गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने 93 रनों से इस मुकाबले में जीत दर्ज किया ।

टॉस जीतकर गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 287 रन बनाये ।जिसमे सन्नी 87 रन (43 बॉल), रित्विक यादव 60रन ( 59) और  निशांत सिंह 24 रन (16 बॉल) बनाये। गेंदबाजी में अंशुल सीए के देवांश को एक, अरुण को दो,साहिल कुमार को एक विकेट मिला।

288 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंशुल क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 ही बना सकी । टीम के लिए मोहित कुमार 69 रन (65 बॉल), पार्थ 39 रन (31 बॉल), देवांश 24 रन  (26 बॉल) में बनाये। गेंदबाजी में गुरुकुल के सोनू कुमार यादव और अमन गुप्ता को दो -दो विकेट मिला जबकि आयुष को एक विकेट मिला। और इसी तरह यह मैच गुरुकुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने 93 रनों से जीत लिया।

इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच गुरुकुल स्पोर्टस फाउंडेशन के सुन्नी कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया और कल का मुक़ाबला बिहार सेन्ट्रल स्कूल बनाम क्रिकेट कैंप ऑफ जगुआर के बीच खेल जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago