Patna: मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आज (शुक्रवार) से शुरू हुई सबुज तिवारी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबला खेला गया जिसमें हैप्पी हाईस्कूल ने शिवम रेसिडेन्सियल पब्लिक स्कूल को 54 रनों से हरा कर अपना पहला मैच अपने नाम किया।।
इस पटूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, क्रिकेट कोच संतोष कुमार, अजीत सिंह और सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के एमडी सुमित शर्मा ने गुब्बारा उड़ा कर किया।
टॉस हैप्पी हाईस्कूल ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया, हैप्पी हाईस्कूल ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाये जिसमे आयुष प्रकाश ने 37, साहिल ने 28, प्रियांशु ने 16, आयुष सिंह ने 16 रन बनाये ओहि अतिरिक्त में 42 रन बने,।गेंदबाजी करते हुए शिवम रेसिडेन्सियल के अभिषेक ने 2, सोनू और ऋषि राज ने 1- 1 विकेट लिए।
153 रनों के लक्ष्य के जवाब में रेसिडेन्सियल पब्लिक स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 98 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमे सिद्धार्थ ने 23, निखिल ने 22, रिषभ ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त में 32 रन बने।गेंदबाजी करते हुए हैप्पी हाई स्कूल के अभिषेक राज ने 28 रन देकर 5, दिव्यांशु ने 2, स्वप्निल और आशीष ने 1-1विकेट लिए।
विजेता टीम के अभिषेक राज को मैन ऑफ द मैच दिया गया
आज के मैच के अंपायर राजेश रंजन, यतेंद्र कुमार थे। स्कोरर की भूमिका में राजा कुमार थे। कल सीएबी और संत पॉल स्कूल के बीच मैच खेला जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…