पुरुष अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी में हरियाणा ने बिहार को सात विकेट हराया

पटना। जयपुर में चल रहे मेंस अंडर25 स्टेट ए ट्रॉफी में हरियाणा ने बिहार को सात विकेट से हराया। बिहार ने पहले खेलते हुए 46.1 ओवर में 181 रन सभी विकेट खोकर बनाये। हरियाणा ने 29.1 ओवर में तीन विकेट पर 182 रन बना कर मैच जीत लिया।

केएल सैनी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 46.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाये। कप्तान आकाश राज ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाये। सूरज कश्यप ने 32 रन और अभिषेक बाबू ने 31 रन बनाये।

जवाब में हरियाणा ने 29.1 ओवर में तीन विकेट पर 182 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हरियाणा की ओर से लक्ष्य सुमन दलाल ने 44, कुणाल सिंह ने 41, अहान पोद्दार ने नाबाद 37, अरुण कुमार ने नाबाद 35 रन बनाये। बिहार की ओर प्रणय प्रसाद ने 2 और अपूर्वा आनंद ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार : 46.1 ओवर में 181 रन पर ऑल आउट रितिक राजेश 15, दीपक 12, अभिषेक बाबू 31, आकाश राज 48, सूरज कश्यप 32 रन, अतिरिक्त 7 रन, विकेट: अनुज ठकराल 3/42,पीयूष दाहिया 1/18,भुवन रोहिल्ला 3/40, केपी यादव 1/25

हरियाणा : 29.1 ओवर में तीन विकेट पर 182 रन, लक्ष्य सुमन दलाल 44, कुणाल सिंह 41, अहान पोद्दार नाबाद 37, अरुण कुमार नाबाद 35, विकेट: प्रणय संजय प्रसाद 2/28, अपूर्वा आनंद 1/48

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago