पाकितान टीम की हार के बाद हसन अली की हो रही आलोचना,वसीम अकरम का बड़ा बयान,देखे

कराची 12 नवंबर: हसन अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मैथ्यू वेड का कैच ड्रॉप कर दिया। हसन अली ने एक ऐसे समय में कैच ड्रॉप किया जिससे मैच का पूरा मोमेंटम ही शिफ्ट हो गया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को आखिरी दो ओवरों में 22 रन चाहिए थे और 19वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए पाकिस्तान के नंबर एक गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी आए। हसन अली ने बाउंड्री लाइन पर कैच ड्रॉप कर दिया।

ये कैच पाकिस्तान को काफी महंगा पड़ा वेड ने अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने सेमीफाइनल मुकाबले में टीम को मिली हार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हसन अली को पूरी तरह से सपोर्ट किया है।

वसीम अकरम के मुताबिक हसन अली को इस वक्त पूरी तरह से सपोर्ट की जरूरत है। उन्होंने ए स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि इस वक्त पूरे देश को मिलकर हसन अली को सपोर्ट करना चाहिए। पाकिस्तान की इस हार के बाद हसन अली पर काफी सवाल उठ रहे हैं। उनकी काफी आलोचना हो रही है। हालांकि वसीम अकरम का कहना है कि हसन अली की आलोचना करना सही नहीं है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago