कराटे

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संसोधन अभिलेखन विवाद पर सुनवाई कल 8 जुलाई को,

पटना : 18.08.18 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक मे भी आज तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने संविधान मे कोई संशोधन नही करा सका है। अब परिवाद – पत्र के बाद निबंधन महानिरीक्षक के कार्यालय कक्ष में कल 8 जुलाई 2022 को अपराह्न 4 बजे सुनवाई होगी। इस संबंध में सहायक निबंधन महानिरीक्षक काशी कुमार के द्वारा पत्र जारी किया जा चूका है।

पत्र में कहा गया है कि” बिहार क्रिकेट एसोसिऐशन ” नामक संस्था ( निबंधन सं0-421 / 2001 ) के अभिलेखन हेतु प्राप्त प्रस्ताव पर कुमार अरविन्द एवं अन्य से प्राप्त परिवाद – पत्र , जिसमें उनके द्वारा संस्था में कई अनियमितता की शिकायत करते हुए संशोधन के अभिलेखन को स्थगित रखने का अनुरोध विभाग से किया गया है तथा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का निर्णय लिये जाने के पूर्व सुनवाई करने का अनुरोध किया गया है । निदेशानुसार उक्त के आलोक में दिनांक 08.07.2022 को अपराह्न 04:00 बजे निबंधन महानिरीक्षक के कार्यालय कक्ष में सुनवाई हेतु तिथि एवं समय निर्धारित की गयी है । अतः आपसे अनुरोध है कि निर्धारित तिथि को ससमय सभी अभिलेखीय साक्ष्य के साथ सुनवाई में भाग लेना सुनिश्चित किया जाय ।

सुनवाई के दौरान बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, बिहार क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार, बिहार क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव कुमार अरविन्द और पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उपस्तिथ रहेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago