Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आदर्श के पंजे से हरक्यूलस सीसी विजयी

पटना, 4 जून। प्लेयर ऑफ द मैच आदर्श राज (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हरक्यूलस सीसी ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में दस विकेट की बंपर जीत हासिल की।अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर चल रही इस लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में हरक्यूलस सीसी ने कदमकुआं सीसी को 10 विकेट से पराजित किया।

टॉस कदमकुआं सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आदर्श राज की अगुआई में की गई बेहतरीन गेंदबाजी के आगे कदमकुआं सीसी की टीम 25.5 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। काशीनाथ ने 27, अमय उत्कर्ष ने 14 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 30 रन बने।हरक्यूलस सीसी की ओर से आदर्श राज ने 5, नित्यानंद कुमार ने 2 जबकि निखिल कुमार, समीर और आयुष्मान ने 1-1 विकेट चटकाये।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आदर्श के पंजे से हरक्यूलस सीसी विजयी

जवाब में हरक्यूलस सीसी की टीम 11.3 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष्मान ने नाबाद 16 और साहिल कुमार ने नाबाद 62 रन बनाये। अतिरिक्त से 14 रन बने।

संक्षिप्त स्कोर

कदमकुआं सीसी : 25.5 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट, काशीनाथ 27, अमय उत्कर्ष 14, अतिरिक्त 30, नित्यानंद 2/21, निखिल कुमार 1/9, आदर्श राज 5/6, समीर 1/15, आयुष्मान 1/16

हरक्यूलस सीसी : 11.3 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट, आयुष्मान नाबाद 16, साहिल कुमार नाबाद 62

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 3 = ?