Loading Now
×

कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण 6 जून को

पटना। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग (अंडर-15 एवं अंडर-12) का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह 6 जून को दिन के 12 बजे से कासा पिकोला रेस्टोरेंट में आयोजित किया जाएगा। समारोह में दोनों वर्गों की विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए कासा पिकोला रेस्टोरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि क्रिकेट लीग के सफल आयोजन के बाद अब पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

राजेश शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि उन्हें भविष्य में बड़े मंचों तक पहुंचने का आत्मविश्वास भी मिलता है।

IMG-20260501-WA0009 कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण 6 जून को

टूर्नामेंट के प्रायोजक टर्निंग प्वाइंट के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने कहा कि संस्था लगातार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल करती रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है। कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। हमें विश्वास है कि इस तरह के आयोजन से कई युवा खिलाड़ी भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।”

आयोजकों ने बताया कि समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेल प्रेमियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन की सफलता में सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार के सहयोग की भी सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से टूर्नामेंट का सफल संचालन संभव हो सका।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 3 = ?