झारखंड विमेंस टी-20 प्रिमियम लीग:कोल्हान डायनोमोज व पलामू वॉरियर्स विजयी।
रांची : झारखंड विमेंस टी20 प्रिमियम लीग के दूसरे दिन आज दो मुकाबले खेले गए पहले मुकाबले में संथाल चैलेंजर का मुकाबला कोल्हान डायनोमोज से हुआ।संथाल चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
कोल्हान डायनोमोज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 159 रन बना कर विपक्षी टीम को 160 रनों का लक्ष्य दिया।160 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरी संथाल चैलेंजर की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी और 53 रनों से यह मुकाबला हार गयी।
संथाल चैलेंजर की अंजलि हैम्ब्रम को मोमेंट्स वेस्ट इकोनोमी बॉलर का अवार्ड श्री विनय बिहारी कर्ण, मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब कोल्हान डायनोमोज की अनांदिता किशोर को श्री शैलेन्द्र कुमार जबकि मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड कोल्हान डायनोमोज की दूर्गा मूर्मू को श्री श्रीनिवास द्वारा दिया गया।मैच का विस्तृत जानकारी के लिए मिडिया शीट संलग्न है।

दूसरे मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर को 3 विकेट से हरा दिया। पलामू वॉरियर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर ब्लास्टर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 145 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू वॉरियर्स की टीम ने 18.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर 147 रन बना कर 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। छोटानागपुर ब्लास्टर की प्रियंका सवैया को मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर का अवॉर्ड श्री शब्बीर हुसैन, मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब छोटानागपुर ब्लास्टर की शशि माथुर को श्री मधु कांत पाठक तथा मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पलामू वॉरियर्स की सोनिया को को जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय सहाय के द्वारा दिया गया।मैच की विस्तृत जानकारी के लिए मीडिया शीट संलग्न है।
Share this content:



Post Comment