पटना जिला सीनियर डिवीज़न लीग में चंद्रप्रकाश व अतुल के नाबाद अर्धशतक से हरक्यूलस सीसी विजयी

पटना 05 मार्च : चंद्रप्रकाश (3 विकेट, नाबाद 81 रन) के हरफनमौला खेल व अतुल राज (नाबाद 89 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत हरक्यूलस सीसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी ने अदालतगंज सीसी को दस विकेटों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

एनआईओसी ग्राउंड, फतुहा पर खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में टॉस हरक्यूलस सीसी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अदालतगंज सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाये। यशराज भारती ने 65 गेंदों में सात चौकों व 2 छक्का की मदद से 71, सहेल ने 11,मो शफी आलम ने 17, गुलरेज अख्तर ने 16, शाह फहद यासिन ने 18, गौतम ने नाबाद 10 और आदित्य कुमार ने 11 रन बनाये।

हरक्यूलस सीसी की ओर से विवेक ने 47 रन देकर 1,राहुल मिश्रा ने 34 रन देकर 2, अर्जुन ने 26 रन देकर 2, उत्तम कुमार ने 30 रन देकर 1, चंद्रप्रकाश ने 26 रन देकर 3 और अभिराज ने 4 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में हरक्यूलस सीसी ने अतुल राज व चंद्रप्रकाश के अर्धशतकों की मदद से 24.1 ओवर में बिना विकेट खोए 180 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अतुल राज ने 74 गेंद में 11 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 89 और चंद्रप्रकाश ने 71 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 81 रन बनाये। विजेता टीम के चंद्रप्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर सुनील कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

अदालत गंज सीसी : 29 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट यश राज भारती 71 रन, साहिल 11 रन, मो शफी आलम 17 रन, गुलरेज अख्तर 16 रन, शाह फहद यासिन 18 रन, गौतम नाबाद 10 रन, आदित्य कुमार 11 रन, विवेक 1/47, राहुल मिश्रा 2/34, अर्जुन 2/36, उत्तम कुमार 1/30, चंद्रप्रकाश 3/26, अभिराज 1/4

हरक्यूलस सीसी : 24.1 ओवर में बिना विकेट खोए 180 रन, अतुल राज नाबाद 89 रन, चंद्रप्रकाश नाबाद 81 रन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago