भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हाई टेक सीसी ने उमेश सीसी ग्रीन को 55 रनों से पराजित किया

भोजपुर 03 दिसंबर: रुबन कप भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आज सुबह हाई टेक क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच महाराज कालेज के खेल मैदान पर खेला गया।इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ एस के रुंगटा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आज सुबह हाई टेक क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हाई टेक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 142 रन बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरि ओम 31 रन सक्षम 12 रन अजय ने 11 रन मौसम 12 रन विवेक ने 26 रनों का योगदान दिया उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए गिरिजेश ने 3 विकेट अभिषेक ने 4 विकेट आदित्य ने दो विकेट का कैफ एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन की पुरी टीम महज 87 रन ही बना पाई। उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धिरज ने 19 रन, पुनित ने 13 रन गौतम ने 14 रनों का योगदान दिया। हाईटेक क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक, युवराज, मौसम ने तीन तीन विकेट, हरिओम ने एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार हाई टेक क्रिकेट क्लब ने 55, रनों से मैच जीत लिया।

आज के मैच के अम्पायर अंजली पांडे और रितिक उपाध्याय थे वही स्कोरर की भुमिका में अमृतेश थे।इस दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनित कुमार राय, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, लीग मैच के संयोजक कुणाल पांडे, आकाश,ओम आदि उपस्थित थे।

कल का मैच अवेंजर क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच सुबह महाराज कालेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के मिडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago