कराटे

हाई-टेक क्रिकेट क्लब बना भोजपुर जिला रूबन कप जूनियर डिवीजन लीग चैंपियन

भोजपुर 15 मार्च: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली रूबन कप जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन के फाइनल में आज हाईटेक क्रिकेट क्लब का मुकाबला सी.ए.बी. से प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू हुआ।
मैच का उद्घाटन बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाई-टेक क्रिकेट क्लब की टीम ने 38.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए| चंदन ने शानदार सर्वाधिक 68 रन, मौसम ने 36 रन ,अजय ने 29 रन का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 32 रही।
सी. ए.बी.की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सनी सिंह ने सर्वाधिक 5 विकेट, विकास रंजन ने दो विकेट, गौतम ने दो विकेट और हिमांशु ने एक विकेट प्राप्त किया।
201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी.ए.बी. की पूरी टीम 30.1 ओवर में मात्र 114 रन बनाकर आउट हो गई |हिमांशु ने शानदार 67 रन बनाए |कुंदन ने 17 रन और विकास में नाबाद 10 रनों का योगदान किया| हाई-टेक क्रिकेट क्लब की तरफ से हरि ओम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट ,मौसम ने 3 विकेट, विवेक और चंदन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया |इस तरह हाई-टेक क्रिकेट क्लब ने यह मैच 87 रनों से जीत लिया।
आज के मैच के हीरो चंदन कुमार रहे | आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के संजीव तिवारी एवं जिला पैनल के कुणाल पांडे थे |स्कोरिंग रत्नेश नंदन एवं ओम ने की | मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष , सचिव एवं सारे क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे।
परसों (17.03.2022)रूबन कप सीनियर डिवीजन का फाइनल मुकाबला भोजपुर क्रिकेट एकेडमी (ब्लू )बनाम एवेंजर क्रिकेट क्लब (ग्रीन) के बीच प्रातः 9:00 से महाराजा कॉलेज के मैदान पर खेला जाएगा |फाइनल मैच के लिए महाराजा कॉलेज के खेल मैदान को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया जा रहा है |इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago