कराटे

भोजपुर जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में हिर्दयानंद का शानदार शतक,बिहिया सीए ब्लू जीता

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का पहला सेमीफाइनल मैच आज भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच प्राप्त 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 32 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए |ऋत्विज राज सिंह ने सर्वाधिक 75 रन, सागर तिवारी ने 45 रन, गुलशन ने 17 रन ,रोहित सिंह ने नाबाद 19 रन और विक्की ने 13 रनों का योगदान किया| बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद कैफ तथा शिवम ने तीन-तीन विकेट, तथा हृदयानंद ,आदित्य एवं पंकज ने एक-एक विकेट लिया |

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की टीम ने हिर्दयानंद के शानदार 129 रनों की बदौलत यह मैच तीन विकेट से जीत लिया और जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन के फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया | बिहिया की तरफ से हिर्दयानंद ने सर्वाधिक 129 रन, विक्की ने 21 रन और अमर ने 11 रनों का योगदान किया| भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्की ने सर्वाधिक चार विकेट और रोहित सिंह में एक विकेट लिया| इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकादमी ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया।

|आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में जिला क्रिकेट पैनल के अंपायर अभिषेक रंजन एवं शशांक पांडे थे ,स्कोरिंग अमृतेश ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे |

सीनियर डिवीजन का दूसरा सेमीफाइनल मैच 19 मई को जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच प्रातः 8:00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा| इसकी जानकारी लीग संयोजक आकाश कुमार ने दी|

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago