कराटे

पीडीसीए सुपर लीग क्रिकेट : शशीम का शतक बेकार, सीनियरों पर भारी पड़ी युवा शक्ति, जीएसी ने पेसू किया बाहर

पटना, 17 मई। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सुपर लीग के मुकाबले में जीएसी की युवा टीम ने दिग्गज सीनियर व अनुभवों से परिपूर्ण पेसू को 5 विकेट से हरा खिताबी दौर से बाहर कर दिया।
राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पेसू के सलामी बल्लेबाज शशीम राठौर नाबाद 160 रन की धैयपूर्ण पारी खेली जो बेकार चली गई। शशीम राठौर ने 106 गेंद में 15 चौका 8 छक्का की मदद से नाबाद 160 रन बनाये।जीएसी की ओर से अभिषेक कुमार (67 रन), अनमोल कुमार बोनी (55 रन) और रिषभ राज (58 रन) ने अर्धशतक जमाया।

इस मैच में टॉस पेसू ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पेसू की शुरुआत काफी खराब रही। 4 रन पर पहला विकेट, 11 पर दूसरा विकेट गिर गया। इसके बाद कुछ-कुछ अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। 93 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। इस लड़खड़ाती पारी  को शशीम राठौर ने धीरज ने धैयपूर्ण पारी खेल कर न केवल संभाला बल्कि पेसू को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शशीम राठौर को धीरज का पूरा साथ मिला। शशीम राठौर ने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये दोनों बल्लेबाज नाबाद रहते हुए निर्धारित 40 ओवर में पेसू का स्कोर 6 विकेट पर 264 रन पहुंचाया।

शशीम राठौर ने 106 गेंद में 15 चौका व 8 छक्का की मदद से नाबाद 160 रन जबकि धीरज ने 69 गेंद में 3 चौका की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली। पीयूष राज ने 10, सुधांशु कुमार ने 16, कुंदन शर्मा ने 10 रन बनाये।जीएसी की ओर से कार्तिक पांडेय ने 2, विकास कृष्णा, पंकज और शिवम सिंह राजपूत ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में जीएसी ने बढ़िया शुरुआत की। विकास कृष्णा और अभिषेक कुमार की सलामी जोड़ी ने 83 रन की साझेदारी की। 83 रन के योग पर जीएसी को पहला झटका विकास कृष्णा के रूप में लगा। विकास कृष्णा ने 37 गेंद में 4 चौका व 3 छक्का के सहारे 41 रन बनाये।

इसके बाद अभिषेक को अनमोल कुमार बोनी का साथ मिला और इन दोनों के बीच भी 83 रन की साझेदारी हुई। जब टीम का स्कोर 166 रन था तो धीरज ने अभिषेक कुमार को राजेश कुमार सिन्हा के हाथों कैच करवा जमी जोड़ी को तोड़ा। अभिषेक 54 गेंद में 10 चौका के सहारे 67 रन बनाये। इसके बाद अनमोल कुमार बोनी और रिषभ राज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जीएसी को जीत के करीब पहुंचाया। आयुष शर्मा ने शानदार खेल दिखाया। अनमोल कुमार बोनी ने 45 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 55, कप्तान रिषभ राज ने 33 गेंद में 3 चौका व 5 छक्का की मदद से 58 और आयुष शर्मा ने 21 गेंद में 2 चौका 2 छक्का की मदद से 30 रन बनाये।

पेसू ने जीएसी को लक्ष्य तक पहुंचने से रोकने के लिए अपने गेंदबाजों को लगाया पर रोक नहीं पाये। शशीम ने 1, धीरज ने 2 और बाबुल ने 2 विकेट चटकाये।

विजेता टीम के अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर प्लेयर प्रेम शंकर ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
पेसू : 40 ओवर में 6 विकेट पर 264 रन, शशीम राठौर नाबाद 160, पीयूष राज 10, सुधांशु कुमार 16, कुंदन शर्मा 10, धीरज कुमार नाबाद 43, अतिरिक्त 16, विकास कृष्णा 1/18, पंकज कुमार 1/41, शिवम सिंह राजपूत 1/51, कार्तिक पांडेय 2/36

जीएसी : 32.3 ओवर में 5 विकेट पर 265 रन, विकास कृष्णा 41, अभिषेक कुमार 67, अनमोल कुमार बोनी 55, रिषभ राज 58, आयुष शर्मा 30,शशीम राठौर 1/71, धीरज कुमार 2/39, बाबुल 2/3

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

11 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago