कराटे

हिरोज क्रिकेट क्लब भभुआ शानदार जीत के साथ कैमूर जिला क्रिकेट लीग के फाईनल में।

कैमूर 04 मार्च : कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित ओमनी क्रिकेट लीग में आज का पहला क्वालिफायर मैच हीरोज क्रिकेट क्लब भभुआ एवं सनराइज क्रिकेट क्लब भभुआ के बीच खेला गया जिसमें हिरोज ने सनराइज को एकतरफा 80 रन से हरा कर सीधे फाईनल में प्रवेश किया।

सुबह हीरोज के कप्तान वसीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया इनकी शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही मैच के दूसरे ओवर में इन्होंने अपने ओपनर बल्लेबाज ऋषभ राज 0 का विकेट जल्द ही खो दिया किंतु राहुल चौबे 65 रन 60 गेंद 10 चौके 1छक्का ने टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी उसके बाद जयंत नारायण सिंह 46 रन 40 गेंद 8 चौके संजीत कुमार 21 रन 33 गेंद 3 चौके सिर्फ 20 रन 28 गेंद मोहम्मद परवेज 38 रन 22 गेंद की शानदार पारियों के बदौलत 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 227 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

सनराइज की ओर से गेंदबाजी में विशाल कुमार दास 7 ओवर 52 रन 1 विकेट रूपेश कुमार 6 ओवर 36 रन एक विकेट एवं अलीजान ने 7 ओवर में 38 रन देकर चार विकेट लिए।

सनराइज क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी निराशाजनक रही मैच के दूसरे ओवर तक विकास कुमार पटेल एवं सौरभ प्रताप सिंह दोनों ओपनर पवैलियन लौट गये आदिल ने संभलकर खेलते हुए 99 गेंदों में 10 चौके 75 रनों की पारी खेली इनके अलावा विजय यादव ने 25 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली किंतु यह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए सनराइज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 147 रन बनाकर 34 ओवरों में ऑल आउट हो गई।

हिरोज की ओर शानदार गेंदबाजी करते हुए वेद विकास ने 4 ओवरों में 17 रन देकर शुरूआती तीन विकेट झटके इसके अलावा वसीम अली 6 ओवर 21 रन 2 विकेट गौरव सिंह जयंत नारायण सिंह आदित्य सिंह राहुल चौबे एवं सैफ को एक-एक विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिरोज के राहुल चौबे को उनके शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सीनियर टीम के चयनकर्ता इनोक रॉय दास ने प्रदान किया।कल दुसरा क्वालिफायर मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और अजय क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

13 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago