मुंबई: आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस का आज इतिहासिक मुकाबला होना है वह भी आईपीएल की दूसरी नई टीम लखनऊ के साथ .गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सीजन के अपने पहले मुकाबले से पूर्व एक चौंकाने वाला बयान दी है।
हार्दिक पांड्या ने कहा है कि कप्तानी उनके लिए नई चीज है लेकिन वो लीग में एम एस धोनी जैसी सफलता हासिल करना चाहते हैं।
गुजरात टाइटंस फैंस को हार्दिक पांड्या ने खास संदेश देते हुए कहा ” लेडीज एंड जैंटलमैन, मैं आपका कप्तान हार्दिक पांड्या बोल रहा हूं। मेरे लिए ये फील काफी नई है और फील्ड भी नया है। मैं आपको ये नहीं बताने जा रहा कि मैं कहां से आया, ये बात आप अच्छी तरह से जानते हैं। मैं बस इतना बताऊंगा कि टीम को कहां तक लेकर जाना है।
मैं टीम को उसके पीक तक लेकर जाना चाहूंगा। ये एक ऐसी रेंज है जहां तक मेरे भाई एम एस धोनी पहुंचे मुझे ये बताने में कोई शक नहीं है कि मैं उनकी ही तरह सफलता हासिल करना चाहता हूं। ये एक ऐसी जगह जिसे मेरे हीरो सचिन तेंदुलकर ने अपनाया और बताया कि कैसे सफल होना है।
ये एक ऐसा सफर है जिसमें मुझे अपने भाइयों, साथी खिलाड़ियों और करीबी दोस्तों के खिलाफ खेलना पड़ेगा लेकिन अगर मैं बैन, इंजरी इन सब चीजों को सर्वाइव कर गया तो फिर मुझे पता है कि इससे कैसे निकलना है।”
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…