आईसीसी ने सुपर ओवर में किया बड़ा बदलाव,देखे नई नियम

Khelbihar.com

Patna:क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में मैच टाई रहने पर न्यू जीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था जिसके बाद विवाद भी हुआ। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को सुपर ओवर के नियम में बदलाव किया। आईसीसी ने सभी बड़े टूर्नमेंटों के लिए सुपर ओवर के नियमों में बदलाव किया है।

नए नियम के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में भी दोनों टीमें बराबर रन बनाती हैं तो फिर से सुपर ओवर होगा। सुपर ओवर तब तक होगा जब तक कोई एक टीम विजेता नहीं बन जाती।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल में दोनों टीमों ने एक समान 241 रन बनाए जिसके बाद सुपर ओवर किया गया। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए और मैच टाई रहा। इसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। इस विवादित नियम के कारण आईसीसी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

बयान में कहा गया है, ‘इस मामले में क्रिकेट समिति और सीईसी दोनों सहमत थे कि खेल को रोमांचक और आकर्षक बनाने के लिए एकदिवसीय और टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। ग्रुप स्तर पर अगर सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहता है तो उसे टाई माना जाएगा लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में सुपर ओवर तब तक कराया जाएगा जब तक एक टीम ज्यादा रन नहीं बना लेती।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago