उत्तराखंड क्रिकेट

आईसीसी वनडे प्लेयर्स रैंकिंग में विराट बुमराह की बादशाही जारी

Khelbihar.com

Patna.भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी वनडे प्लेयर्स रैंकिंग में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। गुरुवार को जारी ताजा बल्लेबाज रैंकिंग में विराट पहले स्थान परहैं वहीं उनके बाद रोहित शर्मा बने हुए हैं।

जबकि गेंदबाजी में बुमराह पहली पायदान पर हैं। ये रैंकिंग पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के बाद जारी हुई है, जिसके चलते इन्हीं दो देशों के खिलाड़ियों की पोजिशन में ज्यादा फेरबदल देखने को मिला है।

इस रैंकिंग में पाकिस्तान तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर छह स्थानों के फायदे के साथ सातवीं पोजिशन पर पहुंच गए, ये उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। आमिर ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दो मैचों में चार विकेट लिए थे। इससे पहले उनकी बेस्ट रैंकिंग दस थी।

बल्लेबाज रैंकिंग के टॉप 5 खिलाड़ी

रैंकिंगखिलाड़ीदेशरेटिंग अंकऔसत
1विराट कोहलीभारत89560.31
2रोहित शर्माभारत86348.52
3बाबर आजमपाकिस्तान83454.17
4फाफ डुप्लेसिसद.अफ्रीका82047.47
5रॉस टेलरन्यूजीलैंड81747.86

गेंदबाज रैंकिंग के टॉप 5 खिलाड़ी

रैंकिंगखिलाड़ीदेशरेटिंग अंकऔसत
1जसप्रीत बुमराहभारत79721.88
2ट्रेंट बोल्टन्यूजीलैंड74025.06
3कैगिसो रबाडाद.अफ्रीका69427.34
4पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया69327.11
5मुजीब-उर-रहमानअफगानिस्तान681*22.06

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago