आईसीसी ने वर्ल्डकप टीम की घोषणा की,रोहित को मिली जगह,देखे टीम

Khelbihar.com

लंदन. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम की घोषणा कर दी। इसमें फाइनल खेलने वाले 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया है। भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को एकादश में जगह दी गई। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 9 पारियों में 648 रन बनाए थे। वहीं, बुमराह ने 9 मैच में 18 विकेट लिए थे।

5 सदस्यीय चयन समिति ने चुनी टीम जो इस प्रकार है
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इयान बिशप, इयान स्मिथ और ईशा गुहा ने इस टीम का चयन किया। चयन समिति में इन तीनों के अलावा क्रिकेट लेखक लॉरेंस बूथ भी शामिल थे। आईसीसी के जनरल मैनेजर ज्योफ एलार्डिस इस समिति के पांचवें सदस्य और संयोजक थे।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम

खिलाड़ीदेशप्रदर्शन
जेसन रॉयइंग्लैंड443 रन
रोहित शर्माभारत648 रन
केन विलियम्सन (कप्तान)न्यूजीलैंड578 रन
जो रूटइंग्लैंड556 रन
शाकिब अल हसनबांग्लादेश606 रन, 11 विकेट
बेन स्टोक्सइंग्लैंड465 रन, 7 विकेट
एलेक्स केरी (विकेटकीपर)ऑस्ट्रेलिया375 रन, 20 शिकार
मिशेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया27 विकेट
जोफ्रा आर्चरइंग्लैंड20 विकेट
लॉकी फर्गुसनन्यूजीलैंड21 विकेट
जसप्रीत बुमराहभारत18 विकेट
ट्रेंट बोल्ट (12वें खिलाड़ीन्यूजीलैंड17 विकेट

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

11 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago