पटना : बिहार बनाम मुंबई के रणजी मैच के दौरान मोईनुल हक़ स्टेडियम, पटना में मुंबई की ओर से खेल रहे भारतीय क्रिकेटर शिवम् दुबे द्वारा मारे गए छक्के से पटना सिटी निवासी नन्हा क्रिकेट प्रेमी अर्णव शुभ घायल हो गया था जिसके बाद बिहार क्रिकेट संघ द्वारा एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया था।
उन्होंने कहा कि बीसीए को सारी जानकारी से अवगत कराएँगे और उन्होंने परिवार की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव ने बताया बीसीए के अध्यक्ष व पदाधिकारियों से मिला बीसीए अध्यक्ष के द्वारा तत्काल मिलकर स्थिति पता करने के लिये बोला गया तो बच्चे के पिता से सम्पर्क साधा और सुबह सुबह बच्चे से मिलने गए।
घायल बच्चे के पिता ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा का इस सहयोग और हिम्मत बढ़ाने के लिये ख़ुशी जाहिर की है। जावेद इक़बाल का भी ये अनुरोध है की सभी लोगों आगे आकर सहयोग करें।
आपको बता दे कि बीते शाम बिहार के एक स्पोर्ट्स पोर्टल ने इस ख़बर को छापा था जिसके बाद खेलबिहार को जानकारी मिलते ही अपने फेसबुक पेज पर तस्वीर और जानकारी शेयर किया गया।क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव ने khelbihar.com नाम के फेसबुक पेज पर ख़बर देखने के बाद मदद कि सोची और आगे आकर आर्थिक मदद भी किया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…