Uncategorized

बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएबी व टर्फ एरिना की शानदार जीत।

  • श्रेष्ठ का ऑलराउंड शो, सीएबी की एकतरफा जीत
  • टर्फ एरिना की एवेंजर्स क्रिकेट एकेडमी पर एक रन से रोमांचक जीत
  • सुजल बने प्लेयर ऑफ द मैच, अंडर-13 गोल्ड कप में कांटे की टक्कर

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। दिन के पहले मैच में टर्फ एरिना ने एवेंजर्स क्रिकेट एकेडमी को महज एक रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं खेले गए दूसरे मुकाबले में सीएबी ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 151 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।

पहला मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्फ एरिना ने 21 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन बनाए। टीम की ओर से दीप ने 22 रन बनाए, जबकि क्षितिज 14 और सुजल कुमार 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम को अतिरिक्त के रूप में 54 रन मिले। एवेंजर्स की ओर से जतन कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके, जबकि मानिक गर्ग और पार्थ त्रिपाठी को एक-एक सफलता मिली।

123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवेंजर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट पर 121 रन ही बना सकी और एक रन से मैच गंवा बैठी। निखिल तिवारी ने 18, माणिक गर्ग ने 17 तथा जतन कुमार ने नाबाद 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। टर्फ एरिना की ओर से सुजल कुमार ने दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। क्षितिज और दीप को एक-एक विकेट मिला। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुजल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

टर्फ एरिना— 21 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन, दीप 22, क्षितिज नाबाद 14, सुजल कुमार नाबाद 11, अतिरिक्त 54 , जतन कुमार 2/3, मानिक गर्ग 1/1, पार्थ त्रिपाठी 1/8.

एवेंजर्स क्रिकेट एकेडमी— 21 ओवर में 7 विकेट 121 रन, निखिल तिवारी 18, पार्थ तिवारी 10, माणिक गर्ग 17, जतन कुमार नाबाद 15, अतिरिक्त 43, क्षितिज 1/15, सुजल 2/22, दीप 1/11.

श्रेष्ठ का ऑलराउंड शो, सीएबी की एकतरफा जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने निर्धारित 21 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 196 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आदर्श आनंद ने नाबाद 45 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विवेक कुमार ने 38, दक्ष राज ने नाबाद 29, आर्यन सिंह ने 25 और श्रेष्ठ सुमन ने 20 रन का योगदान दिया। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजवीर राज, अर्श राज और ऋषभ तिवारी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

197 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम सीएबी के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और महज 11.1 ओवर में 45 रन पर सिमट गई। तन्मय ने 12 और ऋषभ तिवारी ने 11 रन बनाए, जबकि टीम के बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

सीएबी की जीत के नायक श्रेष्ठ सुमन रहे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में 20 रन बनाए और फिर घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 2.1 ओवर में छह रन देकर पांच विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। रेयान कुमार झा ने दो विकेट, जबकि राहुल और दक्ष राज ने एक-एक विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए श्रेष्ठ सुमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

सीएबी: 21 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन, आर्यन सिंह 25, श्रेष्ठ सुमन 20, विवेक कुमार 38, आदर्श आनंद नाबाद 45, दक्ष राज नाबाद 29, अतिरिक्त 39, राजवीर राज 1/34, अर्श राज 1/26, रिषभ तिवारी 1/36.

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 11.1 ओवर में 45 रन पर आल आउट, तन्मय 12, रिषभ तिवारी 11, अतिरिक्त 16, श्रेष्ठ सुमन 5/6, रेयान कुमार झा 2/3, राहुल 1/4, दक्ष राज 1/13.

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया जिला क्रिकेट संघ ने वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में पदार्पण पर दी हार्दिक बधाई

अररिया, 5 जुलाई।अररिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी…

5 hours ago

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्काई स्पोटर्स व एसपीएससी सीसी की रोमांचक जीत।

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में चल रहे…

1 day ago

साधनापुरी सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल

पटना, 3 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ (PDCA) द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट…

2 days ago

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइक और बिहार कैम्ब्रीज विजयी।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की…

2 days ago

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : मूनलाइट सीसी व वाईएसी सिटी जीती,क्वार्टर फाइनल बारिश से धुला

पटना, 2 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर…

3 days ago

8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार कैम्ब्रीज की दमदार जीत, प्रियांशु बने हीरो

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago