अररिया, 5 जुलाई।अररिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में पदार्पण (डेब्यू) करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
संघ के पदाधिकारी प्रवीर कुमार विश्वास (बाशु दा), सत्येन शरण,राजेन्द्रर प्रसाद यादव, चांद आज़मी, परवेज़ आलम, ओम प्रकाश जायसवाल,मनोज बडेडिया, दीलीप कुमार झा , रविशंकर दास, अनामी शंकर , अमीत सेनगुप्ता, तनवीर आलम आदि ने कहा कि यह क्षण केवल बिहार क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में स्थान बनाकर लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अररिया जिला क्रिकेट संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभव भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और बिहार का नाम विश्व क्रिकेट में और ऊँचा करेंगे।संघ ने बिहार क्रिकेट संघ, सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं उन सभी लोगों को भी बधाई दी, जिन्होंने वैभव की क्रिकेट यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अररिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से वैभव सूर्यवंशी को उज्ज्वल एवं सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्रेष्ठ का ऑलराउंड शो, सीएबी की एकतरफा जीत टर्फ एरिना की एवेंजर्स क्रिकेट एकेडमी पर…
पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में चल रहे…
पटना, 3 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ (PDCA) द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट…
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की…
पटना, 2 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर…
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड…