Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट संघ ने वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में पदार्पण पर दी हार्दिक बधाई

अररिया, 5 जुलाईअररिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में पदार्पण (डेब्यू) करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

संघ के पदाधिकारी प्रवीर कुमार विश्वास (बाशु दा), सत्येन शरण,राजेन्द्रर प्रसाद यादव, चांद आज़मी, परवेज़ आलम, ओम प्रकाश जायसवाल,मनोज बडेडिया, दीलीप कुमार झा , रविशंकर दास, अनामी शंकर , अमीत सेनगुप्ता, तनवीर आलम आदि ने कहा कि यह क्षण केवल बिहार क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में स्थान बनाकर लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

IMG-20260501-WA0009 अररिया जिला क्रिकेट संघ ने वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में पदार्पण पर दी हार्दिक बधाई

अररिया जिला क्रिकेट संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभव भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और बिहार का नाम विश्व क्रिकेट में और ऊँचा करेंगे।संघ ने बिहार क्रिकेट संघ, सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं उन सभी लोगों को भी बधाई दी, जिन्होंने वैभव की क्रिकेट यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अररिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से वैभव सूर्यवंशी को उज्ज्वल एवं सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएबी व टर्फ एरिना की शानदार जीत।

Next post

बाबू वीर कुंवर सिंह अंडर-13 गोल्ड कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में आरव की घातक गेंदबाजी,लर्निक फाउंडेशन की शानदार जीत।

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 5 = ?