बिहार IPL में सीएसके, केकेआर और राजगीर रॉयल्स की शानदार जीत।
पटना: आज सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान लाल बहादुर शास्त्री मखदुमपुर हाई स्कूल पोठही पुनपुन पटना में खेले गए बिहार इंस्टिट्यूट प्रीमियर लीग के अंडर -17 आयु वर्ग में चंपारण सुपर किंग ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और किंग्स इलेवन पटना को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
जिसमें किंग्स इलेवन पटना के कप्तान आदित्य राज ने एक छोर पर साहसिक पारीक खेलते हुए 51 गेंद में 70 रन की आवश्यकता की पारी खेली और पूरी टीम 20 ओवर में 141 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में आदिद युसूफ की विस्फोटक 38 गेंद पर 72 रन की ताबड़तोड़ पारी के बाद आदर्श राज की 43 रनों के बहुमूल्य योगदान के बदौलत सात विकेट से किंग्स इलेवन पटना को पराजित किया।

वहीं अंडर -13 आयु वर्ग में रॉयल चैलेंजर बेगूसराय और कटिहार नाइट राइडर के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर के गेंदबाज आयुष रंजन के करिश्माई गेंदबाजी 3.5 ओवर में दो मेडेन के साथ महज एक रन खर्च कर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और पूरी टीम को 15.5 ओवर में महज 52 रनों पर ढेर कर दिया।
जवाब में केकेआर सलामी बल्लेबाज एम. एस. कौशिक ने 28 रन और आर्यन राज ने 16 रन बनाकर बिना किसी विकेट गंवाए 10 विकेट से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय को पराजित किया।
जबकि गया टाइटंस और राजगीर रॉयल्स के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजगीर रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए जिसमें सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने केवल 24 गेंद में 42 रन की आकर्षक पानी खेली जबकि अनुराग ने 31 रनों का योगदान दिया।
वही गया टाइटंस के उभरते हुए छोटे कद के चाइना मैन फिरकी गेंदबाज सत्यम कुमार ने चार ओवर में महज 15 रन खर्च कर 4 चोटी के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, प्रेरणा राज ने दो बल्लेबाजों को अपनी गति से मात दी।
वही जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टाइटंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक रहा और सस्ते में कप्तान रोहित कुमार पवेलियन वापस लौट आए इसके बाद गया टाइटंस के बल्लेबाज अमन ने 29 रन जब की शिव मल्होत्रा ने 23 रन का योगदान दिया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मार्च 108 रन ही बना पाए और राजगीर रॉयल्स के हाथों 22 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।

कल दिनांक 20 जून 2026 को अंडर -17 आयु वर्ग में प्रातः 7:30 बजे से दरभंगा कैपिटल बनाम मुंगेर इंडियंस के बीच खेली जाएगी।
जबकि दूसरा मुकाबला 11:30 बजे से चंपारण सुपर किंग बनाम दरभंगा कैपिटल के बीच खेली जाएगी ।
वहीं तीसरा और अंतिम मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से किंग्स 11 पटना और मुंगेर इंडियंस के बीच खेली जाएगी।
Share this content:



Post Comment