Loading Now
×

बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम ए और टीम ई जीती।

पटना:  मोइन-उल-हक स्टेडियम और वीडीसीएबीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर में खेले गए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम ए और टीम ई ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम ए ने टीम डी को 28 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 212 रन बनाए। टीम ए की ओर से तान्या रैना ने 73 रन, श्रुति गुप्ता ने 69 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में टीम डी की ओर से नूतन सिंह ने 7 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट और कनिष्ठा ने 6 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और शोभना ने 1 विकेट।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम ए और टीम ई जीती।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम डी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। टीम डी की ओर से कनिष्ठा ने 59 रन, शोभना साकेत ने 50 रन और वैदेही यादव ने 36 रन का योगदान दिया। वहीं टीम ए की गेंदबाजी में खुसबू, अमृता और प्रजाक्ता ने 1-1 विकेट हासिल किया।

वीडीसीएबीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर, पटना में खेले गए मुकाबले में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम ई ने टीम एच को 132 रन से हराया।

टीम ई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.3 ओवर में 233 रन बनाए। टीम ई की ओर से इशिका रंजन ने 52 रन, निशा भारती ने 33 रन और आकांक्षा ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में टीम एच की ओर से एकता ने 6 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट, सौर्या और रूपा को 2-2 विकेट तथा ख़ुशी और रूपा को 1-1 विकेट मिला।

233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम एच की टीम 32 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। टीम एच की ओर से आकांक्षा ने 29 रन और नंदिनी सिंह ने 12 रन बनाए। टीम ई की गेंदबाजी में सरिता, सुनिधि और निपु को 2-2 विकेट मिला तथा शिल्पी और निर्जला को 1-1 विकेट।

बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 4 = ?