जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में लगान क्रिकेट क्लब ने सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब को एक तरफा मुकाबले में 157 रनो से हराया ।
टॉस जीतकर लगान क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया , पहले बल्लेबाजी करते हुए लगान क्रिकेट क्लब ने 28.3 ओवरों में 253 रन बना के ऑल आउट हो गई ।लगान क्रिकेट क्लब के तरफ से कप्तान रिशु राज ने बेहतरीन अर्धशतक (78) जड़ा । साथ में अभिषेक कुमार ने 30, विकाश कृष्णा ने 24 और कुमार आर्यन ने 22 रनो का योगदान दिया ।सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिनाश कुमार ने 3 और पंकज कुमार ने 2 विकेट हासिल किया ।
254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लगान क्रिकेट क्लब नैतिक कुमार (6 विकेट ) और आनंद कुमार (3 विकेट ) के धारदार गेंदबाजी के सामने 15.5 ओवरों में सिर्फ 96 रन बना के ऑल आउट हो गई और मैच 157 रनो से हार गई ।सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिनाश कुमार ने 28 , आदित्य राज ने 17 और दीपेश ने 13 रन का योगदान दिया ।
नैतिक कुमार को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला मुकाबला सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब और साइक्लोन क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…