अरवल जिला क्रिकेट लीग में सूर्यपुर एकादश ने मगध सीसी को 2 विकेट से हराया।

अरवल 06 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए मुकाबले में सूर्यपुर एकादश ने मगध क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हर दिया।

आज सुबह मगध के कप्तान आयुष राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और मगध की पूरी टीम महज 27.1 ओवर खेलते हुए 133 रन बनाकर आउट हो गयी। जिसमें सलामी बल्लेबाज इरतज़ा ने सबसे अधिक 43, कप्तान आयुष ने 23, विक्की ने 19 तथा सचिन ने 17 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने। गेंदबाजी में राकेश ने 4, प्रिंस ने 2, हर्ष, गोलू, अमित एवं विध्यांशु ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी सूर्यपुर एकादश ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सूर्यपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिल ने 37, राकेश ने 27, हर्ष ने 14 तथा शिशुपाल ने 11 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में टन्ना ने 3, विक्की एवं आयुष ने 2-2 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं जितेंद्र ने अंपायर तथा हिमांशु ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल प्रभा देवी क्रिकेट क्लब बनाम शाहिद क्रिकेट क्लब के मुकाबला खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago