कराटे

बांका जिला क्रिकेट लीग में एम एम सी बौंसी ने डी एस सी बाराहाट को 69 रनों से रौंदा

बाँका। बाराहाट प्रखंडान्तरगत भेड़ामोड़ मैदान पर खेले जा रहे बाँका जिला क्रिकेट लिग मैच में एम एम सी बौंसी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर खेलते हुए 9 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया, इसमेंगु लफराज अंसारी 58 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 75 रन बनाया।

कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स”द्वारा प्रायोजित इस मैच को जितने के खयाल से उतरी बाराहाट की टीम के खिलाड़ी “तूँ चल मैं आया ” की तर्ज पर खेलते हुए 23 ओवर में मात्र 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । इस प्रकार एम एम सी बौंसी की टीम 69 रन से यह मैच जीत गया। बौंसी के गुलफराज अंसारी को सबसे अधिक 75 रन बनाने के एवज में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुनीत कुमार सिंह एवं विरजू यादव द्वारा सराहनीय अंपायरिंग किया गया।

इसके पूर्व बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डीएसए बाराहाट के सचिव सुरेश कुमार यादव मुखिया निजाम दुर्रानी, ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुभारंभ किया।इस अवसर पर विश्वजीत कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, अनबार खाँ,मनोज कुमार सिंह, विद्या वर्मा, मो• चाँद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago