BCA अंडर 19 सुपर लीग में मिथिला जोन को 32 रनों की बढ़त व बेगूसराय 61 रनों से पीछे

नालंदा : नालंदा जिले के दो खेल मैदान में आज से शुरु हुए बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 सुपर लीग में दो मैच खेले गए।

एक मैच बिहारशरीफ़ में जमुई बनाम मिथिला जोन जिसमे मिथिला जोन ने पहली पारी के आधार पर जमुई पर 32 रनो की बढ़त बना ली है तो दूसरा एकंगरसराय में बेगूसराय बनाम मगध जोन जिसमे बेगूसराय मगध जोन से 71 रन पीछे है।

बिहारशरीफ़ में जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 39.5 ओवर में सभी बिकेट खोकर 129 रन बनाए। जमुई की ओर से अनुकूल 40, निशु 18, कृष्णा 15, मोहित 15 और सचिन ने 13 रन का योगदान दिया। मिथिला जोन की ओर से गेंदबाज आदित्य तथा अनमोल ने चार चार और सचिन तथा तेजस्वी ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में मिथिला जोन ने अपनी पहली पारी में 37.1 ओवर में दस विकेट खोकर 161 रन बनाए। मिथिला जोन की ओर से अलोक 39, तथागत 27, शिवम् 24, अमित 22, और अलोक तथा वैभव ने 13/13 रनो का योगदान दिया। जमुई की ओर से बदल कुमार ने सात विकेट लिए वहीँ सचिन तथा इशांत ने एक एक विकेट अपने नाम किया। जमुई अपनी दूसरी पारी में 13 ओवर में एक विकेट (सचिन 22) खोकर 71 रन बना चूका है जमुई के अनुकूल 7 नाबाद तथा मोहम्मद तौफ़ीक़ 44 नाबाद अभी खेल रहे हैँ। मिथिला जोन की ओर से अनमोल ने एक विकेट लिया।

वही एकंगरसराय (नालंदा ) में होरहे मगध जोन बनाम बेगूसराय मैच में मगध जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 186 रन ही बना पायी।मगध जोन के बल्लेबाज अभिषेक 36, योगेश 26, संजीव 26, मयंक 21, आदित्य 20, सुमन सौरव 19, रोहित 16, पंकज ने 14 रन बनाये। बेगूसराय के गेंदबाज हर्ष वर्मा ने 7 विकेट, सुधांसु, रामकुमार तथा पृथ्वी ने क्रमशः एक एक विकेट अपने नाम किये।

जवाब में बेगूसराय ने अपनी पहली पारी में 45 ओवर में 4 विकेट खोकर 115 रन बनाये हैँ जिसमे पृथ्वी 26, विशाल 20, जयंत 35 नाबाद और आशीष 14 नाबाद। मगध जोन की ओर से गेंदबाज सूरज विजय ने 2 और मयंक तथा पंकज ने एक एक विकेट लिए।

अंपायर :
जमुई बनाम मिथिला जोन
मनमोहन
परवेज मुस्तफा

बेगूसराय बनाम मगध जोन
संजय कुमार मोरार
विकास सिंह

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago