जिला लीग में पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैम्प (ए) 90 रनों से जीता

पूर्णिया 27 सितम्बर:  स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 38 वा मैच मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब ( रेड ) बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के बीच खेला गया।

मधुबनी मास्टर क्रिकेट क्लब (रेड) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच मैं 29.4 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 148 रन बनाए । पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के बल्लेबाज सुमित पॉल ने 30 रन, विकल्प झा ने 24 रन, शिव आयुष ने नाबाद 19 रन बनाए।

मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब (रेड) के गेंदबाज भाष्कर दुबे ने 06 ओवर में 24 रन देकर 04 विकेट, जयदीप ने 06 ओवर मै 15 रन देकर 02 विकेट हासिल किए।

148 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब (रेड) की टीम 12.2 ओवर में 10 विकेट खो कर 58 रन बना सकी। मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब (रेड) के बल्लेबाज भास्कर दुबे ने 23 रन एवं सायम ने 08 रन बनाएं। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के तरफ से गेंदबाजी मै राजू सिंह ने 3.2 ओवर में 03 रन देकर 06 विकेट, शिव आयुष सहाय ने 04 ओवर में 20 रन देकर 02 विकेट लिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) ने इस मैच 90 रन से जीता।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए) के गेंदबाज राजू कुमार को दिया गया ।
इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर आसिफ अल्ताफ एवं जिला पैनल अंपायर मोनू प्रसाद एवं स्कोरर अबू बकर ।

कल का मैच सीनियर डिवीज़न – रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग केम्प (ए)
उपस्थित सदस्य -संघ के अध्यक्ष समी अहमद, सचिव गौतम चौधरी, संयुक्त सचिव विजय कुमार, सरजील अशर, गुड्डू जी ,विजय कुमार,सहादत हुसैन आदि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago