अभ्यास मैच में उत्तराखण्ड की अंडर-19 महिला टीम ने कर्नाटक को 9 विकेट से पराजित किया

अलूर(कर्नाटक): इन दिनों उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाडी बेंगलूर में 15 दिनों की कैंप/मैच के लिए है। आज कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-19 महिला और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की अंडर-19 महिला खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शनी वनडे क्रिकेट मैच खेला गया जिसमे उत्तराखंड की महिला खिलाड़ियों ने कर्नाटक को एकतरफ़ा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया।

कर्नाटक की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवर में 26 रन एक्स्ट्रा के साथ 87 रन पर ढेर हो गई जिसमे चांदसी ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली इसके अलावे उत्तराखंड के गेंदबाजी के सामने सभी खिलाडी घुटने टेकते दिखी और कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक रन नहीं बना सकी। उत्तराखंड के ओर से गेंदबाजी में लक्ष्मी बसेरा 13 रन देकर दो विकेट ,पूजा 18 रन देकर 3 विकेट ,राघवी 12 रन देकर दो विकेट ,अंकिता शाह 7 रन देकर एक विकेट अपने नाम की।

जबाब में बल्लेबाजी के लिए उत्तरी उत्तराखंड की महिला खिलाडी ने शानदार शुरआत की और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज नंदिनी कश्यप और ज्योति गिरी के बीच 52 रनो की अर्धशतकीय साझेदारी हुई जिसके बाद उत्तराखंड ने एक मात्र विकेट नंदिनी कश्यप(25 रन) के रूप में गवाया। जबकि ज्योति गिरी 37 रन और रघवी 23 रन बनाकर नाबाद रही और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई। कर्नाटक की एक मात्र सफल गेंदबाज रही स्नेहा जिसे एक विकेट मिला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago