कटिहार 16 अप्रैल: डी.एस.कॉलेज के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वाइट एलेवेन और आजमनगर अमेज़िंग के दरम्यान खेला गया !
सुबह टॉस वाइट 11 के कप्तान विष्णु कुमार ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया आज के दिन को जिला क्रिकेट में नये कीर्तिमान के लिए याद रखा जायेगा और इस कीर्तिमान के रचईता रहे अभिषेक रजक जिन्होंने ताबड़तोड़ 151 रन 103 गेंदों में ठोक डाले जिसमे उनका भरपूर साथ दिया राहुल भौमिक ने 66 गेंदों 74 रन बनाकर दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए रेकॉर्ड 251 रनो की साझेदारी निभाई जो की जिला क्रिकेट में एक कीर्तिमान है ! जबकी कुश कुमार ने नाबाद 19 रन बनाये इस तरह वाइट एलेवेन ने 3 विकेट पे 283 रनो का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया!
आजमनगर के मोनू और प्रेम को 1-1 सफलता मिली!
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमनगर के बल्लेबाज दिलावर और विश्वजीत 30 जबकी प्रिंस कुमार के नाबाद 46 रनो की साहेता से 29 ओवर में 189 रन ही बना पायी इस तरह वाइट एलेवेन ने 94 रनो से मैच जीतकर शान से फाइनल में प्रवेश किया !गेंदबाज़ी में उनके अभिषेक रजक ने 26/3 राहुल भौमिक 37/2 अभिनव 37/2 जबकी सचिन ने 1 विकेट प्राप्त किये !
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अभिषेक रजक को उनके यादगार प्रदर्शन के लिये दिया गया!
निर्णायक की भूमिका में आज सुमाभो घोष और बिनय झा रहे जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की!
जिला कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम के द्वारा सुचना मिली के कल का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम न्यू स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के बिच सुबह 8:00 से डी.एस.कॉलेज मैदान पर खेला जायेगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…