किशनगंज 15 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 बी डिवीजन का आज 24 वां मुकाबला गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर बनाम युवा क्रिकेट क्लब जनता हाट के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए जिसमें अली जौहर ने सर्वाधिक 27 रन एवं सयान आलम ने 16 रनों का योगदान दिया वही युवा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अकरम ने तीन विकेट एवं सोनू ने दो विकेट हासिल किए .
138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट क्लब 16.4 ओवर में 96 रन ही बना सकी जिसमें जफर ने 27 रन एवं ताज ने 16 रन का योगदान दिया वही गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजू ने तीन विकेट एवं फैयाज आलम ने दो विकेट हासिल किए 3 विकेट लेने वाले गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर के राजू को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
मैन ऑफ द मैच राजू को गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर के अध्यक्ष मोहम्मद ताज उर्फ सोनू ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे कमरे आलम एवं साकिब अंसारी स्कोरर गुलफराज ग्राउंड मैन हैबिट संयोजक वीर रंजन .
Share this content:
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…
अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…
पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…