मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोटिंग क्लब ने क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 67 रनों से हराया।

मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब ने क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 67 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवल में 8 विकेट खोकर 241 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें सन्नी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए वहीं दीपराज ने 48 आदित्य गौरव ने 24 और हर्षित ने 38 एवं अंकित ने 26 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में फराज ने दो सुमित ने एक आदित्य ने एक अमन ने दो एवं कुणाल ने एक विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी जूनियर की पूरी टीम 29 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दानीसाल में 40 रिशु ने 24 रिजवान ने 22 धनंजय ने 35 सत्यम ने 11 एवं प्रणव ने 11 रन टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के तरफ से अंकित ने तीन, सनी ने दो अभिनव ने दो ,रणधीर ने एक एवं रविशंकर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकाश कुमार थे वही स्कोरर प्रियेश थे। कल का मैच: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी बनाम गायत्री क्रिकेट क्लब

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago