पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पेसू और अधिकारी एकादश ने दर्ज की शानदार जीत

पटना 08 मार्च: कप्तान आकाश राज के कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत अधिकारी एकादश पीडीसीए ने प्रभा एकादश पर 28 रन से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में पेसू ने केएनसीसी पर 131 रनों से जीत दर्ज की।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को फतेहपुर ग्राउंड पर अधिकारी एकादश और प्रभा एकादश के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर अधिकारी एकादश ने 37.1 ओवर में 196 रन पर आल आउट हो गई।

जवाब में 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रभा एकादश की टीम 38.2 ओवर में 168 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच अधिकारी एकादश के कप्तान आकाश राज (7 ओवर में 29 रन पर 5 विकेट) को प्रदान किया गया। वहीं पटना के ऊर्जा स्टेडियम में पेसू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 287 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में केएन सीसी की पूरी टीम 34.3 ओवर में 156 रन पर ही सिमट गई। इस मैच के मैन आफ द मैच शशिम राठौर (66 रन, 1 विकेट) को चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

अधिकारी एकादश- 37.1 ओवर में 196 रन, शिवम गौतम 64, कृष्णा अधिश्वर 26, अतिरिक्त 25, विकेट-गोलू 3/33, रवि कुमार 2/41, अभिनव 2/05,
प्रभा एकादश-38.2 ओवर में 168 रन, लक्ष्य 45, कुमार सत्यम 37, सामर्थ सिंह 27, विकेट- आकाश राज 5/29, ध्रुव कुमार 2/12

पेसू- शशिम राठौर 66, पीयूष कुमार सिंह 43, कुंदन शर्मा 34, राजेश कुमार सिन्हा 33, निखिलेश रंजन 32, विकेट-किशोर 3/65, निशांत 3/54, इंद्रजीत 2/39,
केएन सीसी– इंद्रजीत 32, नावेद मलिक 33, विकेट- निखिलेश रंजन 4/33, पवन कुमार 2/32

कल का मैच: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग बनाम पंचशील सीसी, ऊर्जा स्टेडियम

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago