रणधीर वर्मा सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में लोहरदगा ने गढ़वा को 1 विकेट से हराया।

लोहरदगा : झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम लोहरदगा में खेला जा रहा रणधीर वर्मा सीनियर डिस्ट्रिक्ट अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (प्लेट ग्रुप) में लोहरदगा और गढ़वा जिला के बीच खेला गया मैच बहुत ही रोमांच भरा रहा तथा लोहरदगा की अंतिम जोड़ी ने लोहरदगा को एक विकेट से मैच जीता कर विजय प्राप्त कराया !

पहले बल्लेबाज करते हुए गढ़वा की टीम ने सुरुवाती झटको से निकलते हुए नवीन सिंह के 45 नोट आउट के बदौलत 154 रन बनाया !जवाबी पारी खेलते हुए लोहरदगा की टीम एक समय 49 रन में 6 विकेट गवां चुकी थी और लोहरदगा की टीम की हार निश्चित लग रही थी।

लेकिन लोहरदगा के युवा बल्लेबाज लक्ष्यदीप कौशिक ने महत्वपूर्ण 36 रन बना कर टीम को उबारने का प्रयास किया लेकिन जब लोहरदगा की टीम 110 रन पर 9 विकेट खो चुकी थी तब आदित्य राज (24नोट आउट )और गौतम राजपूत ( 11नोट आउट ) के बेहतरीन टेम्परामेंट का खेल दिखाते हुए एक विकेट से लोहरदगा को विजय दिला दिया !

अंत में मैच ऑब्जर्बर रणजी खिलाडी अनवर मुस्तफा तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अलोक रॉय ने मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार गौतम सिंह राजपूत को प्रदान किया ! इस अवसर पर लोहरदगा जिला कार्यकारी अध्यक्ष भाष्कर दास गुप्ता, उपाध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा, खिलाडी नयन रंजन दत्ता, तथा टीम मैनेजर दुर्गा प्रजापति उपस्थित थे !

अंपायर की भूमिका में मनोहर सिंह तथा मोहम्मद उजैर थे स्कोरर की भूमिका में संदीप रॉय थे। कल का मैच गढ़वा और खूंटी जिला के बीच प्रातः 9 बजे से लोहरदगा क्रिकेट ग्राउंड बलदेव साहू कॉलेज मैदान में खेला जायेगा !

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago