सीनियर महिला वनडे क्रिकेट में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 64 रनों से पराजित किया।

पटना 14 मार्च:  बीसीसीआई के तत्वाधान में बेंगलुरु के एलुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे महिला सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी में आज बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 64 रनों से पराजित किया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज सुबह बिहार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अपूर्वा कुमारी के 29 रन, प्रीति के 14 रन और प्रीति प्रिया के 13 रनों की उपयोगी पारी और सर्वाधिक 32 अतिरिक्त रनों के सहारे बिहार ने 41.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 129 रनों का स्कोर खड़ा किया और अरुणाचल प्रदेश के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा।अरुणाचल प्रदेश की ओर से गेंदबाज एस. लीगु ने 14 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि एन. याकर को दो और नवम यापू व बी. ऋतु को एक-एक सफलता हासिल हुई।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम बिहार के गेंदबाज श्रद्धा के 19/3, अपूर्वा के 12/2 और प्रीति प्रिया, पूजा कुमारी व बी. कुमारी के एक-एक विकेट और किफायती गेंदबाजी के सामने असहज दिखी और निर्धारित 50 ओवरों में नवम यापू के 28 रन, बी. रितु के 11 रन और 10 अतिरिक्त रनों के सहारे 65 रन पर ढेर हो गई और बिहार ने इस मैच को 64 रन से जीत दर्ज करते हुए चार अंक अपनी झोली में डालने में सफल रही।

बिहार टीम की इस पहली जीत पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन आनंद कुमार, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, बीसीएल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल सहित बीसीए और सभी जिला संघ के पदाधिकारियों ने टीम से जुड़े सभी खिलाड़ियों और सहकर्मियों को अनंत शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago