माधव जी प्रसाद अंडर -13 टूर्नामेंट के फाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी और जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी

पटना : आज राजेंद्र नगर स्तिथ शाखा मैदान पर खेले गये माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 13 सेमी फ़ाइनल मुक़ाबला बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी बनाम एस.के.पी. क्रिकेट अकैडमी एवं जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी बनाम ई.एस.पी.ऐन क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया जिसमे बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी और जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी ने अपने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टॉस जीतकर बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 206 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.के.पी. क्रिकेट अकैडमी की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 116 रन ही बना स्की। इसी प्रकार बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी ने अपना यह मैच 92 रनों से जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर :-

बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी :- 206/9 (25 ओवर )
आयुष : 78, :12 , दीपू :26 अभिषेक :25। अभय :2/28, मयंक : 1/31, श्रेयांश :1/36

एस.के.पी. क्रिकेट अकादमी :- 116/10। शौर्य प्रताप : 31 , मयंक : 17, पुष्कर : 16। अंकित कुमार : 5/24, अमृत : 2/17, बालाजी : 1/1। इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के अंकित कुमार को दिया गया।

दूसरे मैच में टॉस जीतकर जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी की टिम ने अपने 6 विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 250 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ई.एस.पी.ऐन क्रिकेट अकैडमी की टिम 22 ओवर में 100 रनों पर सिमट गई। इसी प्रकार जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी ने अपना यह मैच 149 रनों से जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर :-

जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी :- 250/6 (25 ओवर ) प्रत्युष :-100 , पीयूष :-79 , नितिन :-14।आशु :-3/26 , अथर्व :- 1/49 , केशव :-1/56

जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी :- 100/10 (22 ओवर )अभिजीत :-20 , आशु :-24 , केशव :-12। प्रतीक :-3/23 , सौरव :- 4/13। इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी के प्रत्युष (100 रन ) को प्रीति राज के द्वारा दिया गया।

कल माधव जी प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुक़ाबला बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी बनाम जी.ऐन.एस.यू. क्रिकेट अकैडमी के बीच 9:30 बजे रंगीन पोशाक में राजेंद्र नगर स्तिथ शाखा मैदान में खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago