कराटे

मधुबनी शुभकामना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

सुपौल : परसरमा (सुपौल ) के कुहली मैदान पर खेले जा रहे शुभकामना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मधुबनी ने कटिहार को 3 विकेट से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। आज के इस मैच में कटिहार के कप्तान अंकित सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

कटिहार के और से बल्लेबाज मंयक ने 43 गेंदों पर 58 रन और अंकित सिंह ने 39 गेंदों पर 51 बना कर कटिहार को 194 रन तक पहुँचाया । मधुबनी के गेंदबाज तेजस्वी यादव ने 6 ओवर में 38 रन खर्च कर 4 विकेट , धीरज ने 5 ओवर में 43 रन खर्च कर 2 विकेट झटके।

195 रनों के लक्ष्य के जवाब में उतरी मधुबनी की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट खो कर 29.2 ओवर में 196 रन बनाकर लक्ष्य हाँसिल कर लिया। मधुबनी के ओर से बल्लेबाज आदित्य राज ने 50 गेंदों पर 46 रन और धीरज कुमार ने 28 गेंदों पर 32 रन बनाए। कटिहार के गेंदबाज गौतम कुमार ने 6 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और अजय , आकाश और मलय ने 1-1 विकेट लिया।

इस मैच का MOM मधुबनी के धीरज कुमार को दिया गया इस मैच में अंपायर की भूमिका में BCA पैनल के सुरेंद्र नारायण सिंह और रवि कुमार थे।कॉमेंटेटर – P N शेखर और आदित्य थे।स्कोरिंग – संगीत झा

युथ स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष सह परसरमा परसौनी के मुखिया रिंकू शेखावत ने बताया कि 18 दिसंबर (रविवार ) को दिन के 10 बजे से फाइनल मैच गया और मधुबनी के बीच खेला जाएगा।साथ ही कल प्रदर्शनी मैच में गर्ल्स क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago