कराटे

जिला टी-20 क्रिकेट में बादल क्रिकेट अकादमी को हराकर एन एस के फाइनल में

मुजफ्फरपुर 29 दिसंबर: जिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही नरौली सुपर किंग ने  पहले सेमीफाइनल में बादल क्रिकेट एकेडमी को 49 रनों से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया । विजेता टीम के लिए 55 रन की शानदार पारी खेलने वाले अरूण को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

मुसहरी  के ईटीसी ग्राउंड में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नरौली सुपर किंग ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रनों का योग खड़ा किया । अरुण ने 55 युवराज ने 39 और राजू ने 29 रनों का योगदान दिया । बादल क्रिकेट एकेडमी के रवि ने तीन  शुभम और नीरज ने एक-एक विकेट झटके। दो खिलाड़ी रन आउट हुआ।

जवाब में बादल क्रिकेट एकेडमी 19.5 ओवर  में 99 रनों पर ऑल आउट हो गई ।उत्तम पांडे 18 रवि 12 और अनिकेत ने 11रन बनाए। नरौली सुपर किंग के रोहित त्रिपाठी ने 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटके।

राजू  और करण दुबे को दो सफलता हाथ लगी।दीपेश ने एक विकेट लिया।  मैच के अंपायर मनोज कुमार और उदय चंद्रा थे। कल दूसरा सेमीफाइनल यूथ स्टार और पिककू क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago