अरवल जिला जूनियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में आदित्या के शतक से अरवल रेड विजयी

अरवल 10 दिसंबर: अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज शुरू हुए “रुबन कप जूनियर क्रिकेट लीग” में कप्तान आदित्या कुमार के शानदार शतक से अरवल रेड ने अरवल ग्रीन को 9 विकेट से पराजित कर दिया।

आज सुबह अरवल ग्रीन के कप्तान सोहेब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज दाबिज़ अहमद के अर्धशतक 51 रन 47 गेंद में 9 चौके की मदद से अरवल ग्रीन ने 28.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य आनंद ने 23 तथा कप्तान सोहेब एवं अभिषेक ने 11 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में विराट ने सबसे अधिक 3 तथा सौरव, आदित्या एवं प्रियांशु ने 2 – 2 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलते हुए अरवल रेड की सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान आदित्या (107 रन) तथा विशाल (26 रन) के धमाकेदार 155 रन की साझेदारी के बदौलत महज 15.1 ओवर में 163 रन बना डाले। आदित्या ने शानदार 58 गेंदों में शानदार 16 चौके तथा 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से नाबाद 107 रन बनाए। गेंदबाजी में एक मात्र सफलता अभिषेक चौरसिया ने हासिल की।

आज के मैच में अंपायर की भूमिका राम रमैया एवं जितेंद्र ने तथा स्कोरर की भूमिका रवि कुमार ने निभाई।कल का मैच अरवल ब्लू तथा अरवल येल्लो के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago