कटिहार जिला लीग में कप्तान बबलू के आतिशी शतक से न्यू स्पोर्टिंग सेमीफाइनल में

कटिहार 12 अप्रैल: डी.एस.कॉलेज के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला न्यू स्पोर्टिंग क्रिकेट अकादेमी बनाम एल.डब्लू.सी.के दरम्यान खेला गया !

टॉस न्यू स्पोर्टिंग के कप्तान बबलू कुमार ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट पे 198 रन बनाये जिसमे आतिशी नाबाद शतक ठोका 139 रन कप्तान बबलू कुमार ने मात्र 105 गेंदों में जबकी दिवाकर और सोनू ने महज 14-14 रन बनाये। गेंदबाज़ी में एल.डब्लू.सी.के अमन सिंह 20/3 कृष्णा कुमार 46/2 जबकी ईशान महतो ने 30/1 विकेट लिए।

लक्ष्य क पीछा करते हुए एल.डब्लू.सी. 20.1ओवर में 111 रनो पे सिमट गयी। केवल अनिकेत सिंह 24 और पार्थ सार्थी ने 16 रन बनाये। न्यू स्पोर्टिंग ने 87 रनो से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया उनके ओर से विकास 16/3 अभय 14/3 विक्की दत्ता 19/2 जबकी इमरान ने 26/1 विकेट लिए  .मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कप्तान बबलू को उनके शानदार नाबाद शतक के लिए दिया गया!

निर्णायक की भूमिका में आज सुमाभो घोष और वीरेंदर कुमार रहे जबकी स्कोरिंग की ज़िम्मेदारी साहिल रज़ा ने निभाई!जिला कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम के द्वारा सुचना दी गयी के कल का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला शरीफगंज क्रिकेट क्लब बनाम आजमनगर अमेज़िंग के बिच डी.एस.कॉलेज के मैदान पर सुबह 8:00 से खेला जायेगा !

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago