किशनगंज 11 फरवरी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज 33 वा मुकाबला तेघरिया वारियर्स बनाम कजला मनी क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच 18-18 ओवर का खेला गया जिसमें तेघरिया वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कजलामनी ने 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाए जिसमें कन्हैया पासवान ने 21 रन एवं करण पासवान ने 14 रन का योगदान दिया वही तेघरिया वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने चार विकेट एवं शाहरुख ने दो विकेट हासिल किए।
97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरिया वारियर्स ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें कृष्णा ने 36 रन एवं शाहरुख ने 11 रनों का योगदान दिया वहीं कजलामनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजय ने दो विकेट एवं करण ने 1 विकेट हासिल किए।
4 विकेट लेने वाले गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच गौरव को बी एस एफ जवान बलविंदर सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर पोद्दार। स्कोरिंग माशूक आलम ने की।
संयोजक वीर रंजन।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…