किशनगंज जिला लीग में नाइट राइडर्स को हरा स्ट्रांग क्रिकेट क्लब फाइनल में ।

किशनगंज 13 मार्च: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग 2020-21 बी डिवीजन का आज दूसरा सेमीफाइनल नाइट राइडर धरमगंज बनाम स्ट्रांग क्रिकेट क्लब गाछपारा के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया ।

जिसमें नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए जिसमें सुजय ने 29 रन एवं कुंदन ने 22 रनो का योगदान दिया स्ट्रांग क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कामेश ने 3 विकेट एवं मुबारक 2 ने 3 विकेट हासिल किए ।

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रांग क्रिकेट क्लब ने 15.3 ओवर मे 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें मुबारक 1 ने नाबाद 50 रन एवं अभिमन्यु ने 35रनो का योगदान दिया। नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुजय ने 2 विकेट एवं शुभम तिवारी ने एक विकेट हासिल किया नाबाद 50 रन बनाने वाले स्ट्रांग क्रिकेट क्लब के मुबारक 1 को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया इस मैच के अंपायर थे गणेश साह एवं भोलू स्कोरर आसिफ आलम।संयोजक वीर रंजन।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago