कराटे

मुज़फ़्फ़रपुर जिला लीग में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर ने प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब को 58 रनों से हराया।

मुज़फ़्फ़रपुर 19 मार्च: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब को 58 रनों से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर निर्धारित 35 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 243 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें शिवम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 110 रानो की शतकीय पारी खेली वही अभिनव ने 33 भारत ने 22 आकर्ष ने 20 सुनील ने 16 रनों की पारी खेली।
गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के उत्तम ने 3 आदित्य ने 2 रोहित ने 1 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 34 ओवर मैं 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें मोनू ने 42 आदित्य गौरव ने 27 संतोष ने 25 आयुष ने 25 और अंकित ने 24 रन बनाएं गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए पवन ने 3 विकेट लिए वही निशांत ने 2 सौरव ने 2 और अभिनव ने 1 विकेट प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के शिवम को उनके शानदार शतक के लिए दिया गया।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि आकस्मिक कारणों से दिनांक 20 एवं 21 तारीख को मैच नहीं खेले जाएंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago