किशनगंज 19 फरवरी: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 ए डिवीजन का आज 16वां मुकाबला गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर बनाम कजलामनी सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें कजलामनी सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाए जिसमें सुभाष ने 23 रन राहुल ने 18 रन एवं सारिक ने 16 रनों का योगदान दिया वही गाड़ीवान सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कैसर आलम 4 विकेट वारिस अली ने 3 विकेट तौसीफ ने 1 विकेट इब्राहिम ने 1 विकेट एवं तबरेज ने एक विकेट हासिल किया।
118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर ने 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें तबरेज आलम ने 16 गेंदों में 47 रन बनाए आजाद ने 24 रन एवं कैसर ने 23 रनों का योगदान दिया वही कजलामनी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए एकमात्र सफल गेंदबाज फैज ने दो विकेट हासिल किए।
ऑलराउंड परफॉर्मेंस चार विकेट एवं 23 रन नाबाद बनाने वाले कैसर आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच कैसर आलम को जिले के पूर्व खिलाड़ी तारकेश्वर पोद्दार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे सुलेमान एवं तारकेश्वर पोद्दार वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की संयोजक वीर रंजन।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…