रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश की टीम 196 रन पर सिमटी,बिहार 76 पर 6 विकेट।

पटना 03 मार्च: कोलकाता में अरुणाचल प्रदेश और बिहार के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबला में अरुणाचल प्रदेश की टीम 196 रन पर सिमटी और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 76 रन पर बिहार ने भी गंवाया 6 महत्वपूर्ण विकेट रोमांचक मोड़ पर पहुंची यह रणजी ट्रॉफी मुकाबला।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया आज बिहार अपना तीसरा रणजी मुकाबला कोलकाता में अरुणाचल प्रदेश के साथ खेलने उतरी जिसमें बिहार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 62.2 ओवरों में 196 रन पर सिमट गई। जिसमें बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने 51 रन खर्च कर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए जबकि सकीबुल गनी को 3 विकेट, गोविंद कुमार को दो विकेट और सौरभ कुमार को एक विकेट हासिल हुई।

अरुणाचल प्रदेश की ओर से अखिलेश सहनी ने सर्वाधिक 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि नजीब सैयद ने 37 रन और कप्तान ओबी ने 26 रन का योगदान दिया।

अरुणाचल प्रदेश की पहली पारी के जवाब में उत्तरी बिहार की टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और 76 रन के योग पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष करती नजर आ रही है।जबकि पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबला में 341 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले करिश्माई बल्लेबाज सकीबुल गनी नाबाद 9 रन बनाकर क्रीज पर डटें हुए हैं । वहीं विक्रम सिंह ने 33 रन और अनुभवी बल्लेबाज बाबुल कुमार केवल 11 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट आएं ।

अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाज नवम ने आज 20 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। जबकि मानव पटेल और टेची नेरी को आज एक-एक सफलता हाथ लगी।बिहार की टीम कल मैच के दूसरे दिन सुबह 6 विकेट पर बनाए गए 76 रन से आगे खेलना शुरू करेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago