कराटे

जहानबाद को हराकर भागलपुर हेमन ट्रॉफी के सेमीफइनल मे

पटना :बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मोइनुल हक स्टेडियम पटना में शनिवार को खेले गए हेमन ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भागलपुर ने जहानाबाद को 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

भागलपुर टीम के हेड कोच सह पूर्व रणजी खिलाड़ी मो. रहमतुल्लाह ने बताया कि टीम सेमीफाइनल में भी अच्छा खेलेगी। 50 ओवर के मैच का टॉस जहानाबाद के कप्तान ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 274 रनों विशाल स्कोर खड़ा की।

भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी में सूर्यवंश ने सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 69 रनों की शानदार पारी खेली। विकास यादव ने पांच चौकों की मदद से 62 रन व मयंक चौधरी ने छह चौकों की मदद से 61 रनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की। सचिन ने 3 चौके व एक छक्के की मदद से 33 रनों की उपयोगी पारी खेली।

जहानाबाद की ओर से गेंदबाजी में शशि शेखर ने 3 विकेट, रजनीश ने दो विकेट लिया। सूरज राठौड़, गौतम भगत व कुंदन ने क्रमशः एक-एक विकेट झटका। 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की टीम 47.2 ओवर में 230 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जहानाबाद की ओर से बल्लेबाजी में जितिन कुमार ने छह चौके व एक छक्के की मदद से 58 दोनों की साहसिक पारी खेली।

सूरज राठौड़ ने 4 चौके व एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। हिमांशु शर्मा ने दो चौके की मदद से 34 रन, सौरभ ने दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक कुमार, मो. शहाबुद्दीन व गोविंदा कुमार ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये।

सचिन कुमार व सूर्यवंश ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए। अंपायर की भूमिका में बीसीए पैनल के सुनील कुमार व राजीव मिश्रा थे। स्कोरर अंशु किरण व निखिल कुमार थे। पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के देवीशंकर थे।

वही हेमन ट्रॉफी में भागलपुर के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ आनंद कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू , कोषाध्यक्ष डॉ जय शंकर ठाकुर, संयोजक मो फारूक आजम, टीम मैनेजर मो हसन खान, डॉ विश्वनाथ, डॉ अर्जुन कुमार, कृष्ण कुमार उर्फ गुड्डू पांडे ने पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

4 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

23 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago