कराटे

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी शैलेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में

पटना। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला कल दस बजे से खेला जायेगा। फाइनल में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी और वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी की टीमें आमने-सामने होंगी।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने आईसेड एकेडमी को 51 रन से पराजित किया। विजेात टीम के अभिषेक (80 रन, दो विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कृष्णा पटेल और विनय कृष्णा ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 216 रन बनाये। अभिषेक ने 4 चौक व 8 छक्का की मदद से 80 रन बनाये। विशाल ने 4 चौका व 3 छक्का की मदद से 53 रन की पारी खेली। आईसेड एकेडमी की ओर से अनिकेत ने 36 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में आईसेड एकेडमी की टीम 24 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। अविराज ने 38 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 8 विकेट पर 216 रन अभिषेक 80 रन (चार चौका, 8 छक्का), विशाल 53 रन (चार चौका, तीन छक्का), कृष 35 रन, अतिरिक्त 22 रन, अनिकेत 4/36, जीशान 2/31, गौरव 1/53, तुषार 1/35

आईसेड एकेडमी : 24 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट अविराज प्रतीक 38 रन (तीन चौका, चार छक्का), गौरव 24 रन (दो चौका, 1 छक्का), प्रिंस 25 रन (1 चौका, दो छक्का), आयुष शर्मा 13 रन (1 चौका, 1 छक्का), अतिरिक्त 25 रन, अभिषेक 2/20, मंतोष 1/19, विशाल 1/21, विकास कृष्णा 1/30, हर्ष 1/9, दीपक 2/9, रन आउट-2

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago