Close up of legs and feet of football player in blue socks and shoes running and dribbling with the ball. Soccer player running after the ball. Sports venue in the background
पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शनिवार को खेले गए मैचों में न्यू ब्वॉयज बीकेपी और महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन ने जीत हासिल की।
महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियर ने मीठापुर सॉकर फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से जबकि न्यू ब्वॉयज बीकेपी ने प्रीमियर स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी को 2-1 से पराजित किया।
राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम पर खेले गए न्यू ब्वॉयज बीकेपी बनाम प्रीमियर स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी के मुकाबले में न्यू ब्वॉयज का पलड़ा भारी रहा। खेल के 4थे मिनट में नीलेश कुमार ने गोल दागा और पहले हाफ में अपनी टीम को 1-0 से आगे रखा।
दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद न्यू ब्वॉयज बीकेपी के खिलाड़ी आक्रमण करते रहे। चंदन कुमार ने 48वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। खेल की समाप्ति के सात मिनट पहले प्रीमियर स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी के अर्जुन कुमार (63वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को थोड़ी राहत जरूर दी पर आगे कोई गोल नहीं हुआ और न्यू ब्वॉयज बीकेपी ने यह मैच 2-1 से जीत लिया।
न्यू ब्वॉयज बीकेपी के चंदन कुमार और प्रीमियर स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी के अमित कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया।मीठापुर बनाम महेंद्रू मैच में पहले हाफ का खेल 0-0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में प्रिंस कुमार (38वें मिनट) ने गोल कर महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन को 1-0 से जीत दिला दी। मीठापुर सॉकर फुटबॉल एकेडमी के गोरा प्रकाश सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया।कल का मैचठाकुर बाबा एफसी बनाम इलेवन ब्रदर्स एफसी. पाटलिपुत्रा एफसी बनाम ओम इलेवन एफसी
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…