देवघर : देवघर प्रीमियर लीग DPL सीजन 9 का लीग का चौथा मैच ग्रीन चिल्ली और ब्लैक रॉयल के बीच खेला गया जिसमें ग्रीन चिली ने ब्लैक रॉयल को 17 रनों से पराजित किया।
जिसमें ग्रीन चिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ग्रीन चिली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाया। ग्रीन चिल्ली के तरफ से सगराम मलिक ने 50 गेंद खेलकर 6 छक्के और 7 चौकों की मदद से 76 रन बनाए राजा ने 36 गेंद खेलकर 4 छक्के 4 चौकों की मदद से 55 रन बनाए और निशान ने 4 गेंद खेलकर 1 छक्के चौकों की मदद से 13 रन बनाए। ब्लैक रॉयल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुणाल महाराज ने दो अंकित पांडे , ऋषि और अमर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक रॉयल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। ब्लैक रॉयल के तरफ से जॉन ने 43 गेंद खेलकर 3 छक्के 5 चौकों की मदद से 58 रन मनीष कुमार ने 13 गेंद खेलकर 2 छक्के तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाया। ग्रीन चिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोनू सिंह ने चार अमरेंद्र कुमार, निशांत और संग्राम मलिक ने एक-एक विकेट लिया
आज के मैच में शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए चित्रावली के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह जी के द्वारा संग्राम मलिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । आज के मैच के अंपायर की भूमिका में सोनू गुप्ता और राजेश दुबे और स्कोरर की भूमिका में प्रीतम थे.
पांचवा मैच रेड फाइटर और येलो टाइगर के बीच खेला गया रेड फाइटर ने येलो टाइगर को 15 रनों से पराजित किया जिसमें रेड फाइटर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
रेड फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर 4 गेंद में सभी विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। ग्रेट फाइटर के तरफ से रमीज राजा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के 5 चौकों की मदद से 46 रन संजीव झा ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के 1 चौकों की मदद से 35 रन और दीपक मंडल ने 18 गेंद का सामना करते हुए 1 छक्का तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाएचलो टाइगर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम 3 मुकेश और मयंक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो टाइगर की पूरी टीम उन्नीस सौ 3 गेंद में सभी विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। अल्लो के तरफ से अक्षय कुमार ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 33 रन गोगी ने 12 गेंद खेलकर 2 छक्के 1 चौकों की मदद से 22 रन बनाया।ड फाइटर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सरफराज आलम ने तीन नंदू ने दो प्रभाकर ने दो विकेट लिए.
आज के मैच में शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए चित्रावली के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह के द्वारा रमीज राजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । आज के मैच के अंपायर की भूमिका में सोनू गुप्ता और मिंटू सिंह और स्कोरर की भूमिका में प्रीतम थे
देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से विजय झा ,संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह उर्फ मुन्ना अभय गुप्ता ,अनिल झा , आलोक राज हंस , रिपुसूदन, शैलेश, राकेश ( गोरे ) अमरिंदर, ज्ञान सिंह ,और जिला क्रिकेट संघ के सभी मेंबर उपस्थित थे
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…